गोगरी से छह वारंटी गिरफ्तार

खगड़िया। गोगरी थाना पुलिस द्वारा की गई छापामारी में अलग - अलग मामले के छह वारंटी को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष शरत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राटन गांव में छापामारी कर राटन निवासी विशाल कुमार यादव एवं छोटू कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं रामपुर से मु. तसोबर एवं मु. अनवर को तथा चांदपुर गांव में छापामारी कर स्थानीय अरुण यादव व ऋषि यादव को गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध केस दर्ज है। जिसे लेकर वारंट जारी था।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार