नशे की हालत में दो युवक आपस में उलझे, कैंची घोपा

सराय। सराय थाना क्षेत्र के अंजनी गांव में शराब के नशे में घुत होकर दो युवक आपस में ही मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान एक युवक को कैंची घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने एक आरोपित को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल युवक अंजनी गांव निवासी मनोज साह का पुत्र राजू कुमार साह बताया गया है। दोनों युवक गांव के ही दरवेश्वर पुल के समीप एक झोपड़ी में बैठ कर अपने कुछ साथी के साथ शराब पी रहे थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने राजू कुमार के साथ मारपीट करते हुए कैंची घोंप कर लहूलुहान कर दिया। घायल युवक ने झोपड़ी से निकल कर हल्ला किया तो स्थानीय लोगों ने दौड़ कर एक को पकड़ लिया। वहीं अन्य युवक भागने में सफल रहे। पकड़ गये युवक को जमकर धुनाई की गयी और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि मामले में नंद किशोर सिंह को हिरासत में लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। घटना शनिवार की शाम करीब पांच बजे की है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार