गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि किसानों के साथ धोखा

सीतामढ़ी। वर्ष 2020 - 21 के लिए केंद्र सरकार द्वारा गन्ने के समर्थन मूल्य में 10 रुपये प्रति क्विटल की वृद्धि की गई है। विगत 2018 -19 एवं 19 -20 सीजन के लिए किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई थी। 2 सीजन के बाद मात्र 10 रुपये की वृद्धि को संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने किसानों के साथ धोखा बताया है। मोर्चा नेता आनंद किशोर ने कहा कि विगत 2 वर्षों में डीजल खाद कृषि यंत्र मजदूरी के दरों में भारी वृद्धि हुई है। केंद्र सरकार किसानों के कृषि उत्पाद का ड्योढा दाम देने की घोषणा लगातार करती रही है। लेकिन लागत मूल्य भी किसानों को नहीं मिल रहा है। मोर्चा ने आगामी सीजन के लिए 600 रुपये प्रति क्विटल गन्ना का मूल्य तय करने की मांग केंद्र सरकार से की है। ज्ञापन पर प्रखंड अध्यक्ष पारसनाथ सिंह महासचिव सर्वजीत यादव के हस्ताक्षर हैं।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार