संभावित बाढ़ को लेकर अलर्ट मोड में रहें अधिकारी : डीएम

आरा। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जिले में संभावित बाढ़ के खतरों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश और सुझाव दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का आदेश जारी किया। साथ ही बाढ़ प्रभावित जिले के छह अंचलों के अंचलाधिकारियों को सभी स्तरों पर तैयारी को पूर्ण कर लेने का फरमान जारी किया। उन्होंने कहा कि तैयारी में किसी भी तरह की चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीएम ने कहा कि बाढ़ में कौन-कौन से ग्राम और पंचायत प्रभावित होते हैं, वहां का स्थानीय भ्रमण कर शरण स्थल, नाव की व्यवस्था, कम्युनिटी किचेन, राहत शिविर स्थल, दवा की उपलब्धता आदि के संबंध में सभी सीओ एवं बीडीओ संबंधित से समन्वय स्थापित कर तैयारी को पूर्ण कर लें। वरीय पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर आरा, अपर समाहर्ता भोजपुर, एवं उप विकास आयुक्त भोजपुर को मॉनीटरिग हेतु आवंटित प्रखंड में जाकर संभावित बाढ़ के आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। बाढ़ आने के बाद भी संबंधित प्रखंड से संपर्क बना रहे इसके लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के पथों को भी चिन्हित करने का निर्देश दिया, जिसकी मरम्मत की आवश्यकता है। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश दिया कि अपने कनीय अभियंता को संबंधित सीओ एवं बीडीओ से समन्वय स्थापित कर संभावित बाढ़ के मद्देनजर तैयारियों के संबंध में अवगत कराने हेतु निर्देश देंगे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में चापाकल एवं शौचालय की जांच कराकर तैयारी हालत में रखेंगे।
कागजात नहीं जमा किया तो नहीं मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ यह भी पढ़ें
प्रभारी पदाधिकारी आपदा को निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंड चकबंदी पदाधिकारी को संभावित बाढ़ के कार्य करने हेतु जिम्मेदारी निर्धारित करेंगे। चिन्हित बाढ़ शरण स्थल तथा विद्यालयों की साफ-सफाई एवं आवश्यक तैयारी करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर को दिया गया।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार