लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

अरवल : महेंदिया थाने की पुलिस ने छह माह पहले एक शिक्षक के घर हुई लूटपाट के सिलसिले में कसौटी टोला जगमोहन बिगहा निवासी बुटन यादव उर्फ चंद्रभूषण यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार भेवई निवासी बच्चा बाबू के घर लूट की घटना हुई थी। आरोप था कि आधे दर्जन अपराधियों द्वारा घर के दरवाजे को बंद कर लाखों रूपए की लूट की गई थी। लूट की इस घटना के कारण पुलिस के लोग काफी परेशान थे। एसपी राजीव रंजन ने थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह को शीघ्र ही इसका पर्दाफाश किए जाने का निर्देश दिया था। थानाध्यक्ष द्वारा जब इसके संबंध में गहन जांच पड़ताल की गई तो बुटन यादव की संलिप्तता पाई गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पहले भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बुटन की गिरफ्तारी से पुलिस को कई अहम सुराग मिलने की संभावना है।

शिविर में 32 लोगों की हुई कोरोना जांच यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार