भोजन पकाने के दौरान लगी आग से महिला झुलसी

जासं, छपरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घेघटा मोहल्ला में रविवार की रात भोजन पकाने के क्रम में लगी आग से एक महिला झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। झुलसी महिला मुन्ना पंडित की 25 वर्षीय पत्नी प्रतिमा देवी है। सदर अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

परिवार के लोगों ने बताया कि वह घर में ढिबरी की रोशनी में खाना बना रही थी इसी बीच ढिबरी के संपर्क में आने से उसके शरीर में आग लग गई। काफी अधिक जलने के कारण उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार