दक्षिण टोला से दस लाख की संपत्ति उड़ाई

शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्हें पुलिस प्रशासन व कानून का कोई भय नहीं है। यहीं कारण है कि आए दिन कही न कही चोरी की घटनाएं हो रही हैं। रविवार की रात को भी चोरों ने नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला स्थित एक मकान से लाखों रुपए के सामान सहित नगदी कि चोरी कर ली। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर घरवाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि जिस समय चोरों ने घर को निशाना बनाया उस समय घर पर कोई नहीं था। गृहस्वामी विवेक अपने ससुराल गए हुए थे जिसकी भनक चोरों को लग गई थी। इसके बाद चोरों ने दरवाजे पर लगे ताले को काट घर में प्रवेश कर गए। इसके बाद घर में रखे लगभग दस लाख के सामान सहित 50 हजार नगदी भी लेकर चलते बने। घर में चोरी की घटना को लेकर गृहस्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है।

अन्य समाचार