नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद

घैलाढ़ (मधेपुरा)। थाना क्षेत्र के श्रीनगर पंचायत के बाली गांव से घैलाढ़ पुलिस ने छापेमारी कर प्रेम-प्रसंग में फरार नाबालिग प्रेमी युगल को पकड़ लिया। मामला सहरसा जिले का होने के कारण महिषी पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। बताया गया कि प्रेम प्रसंग में सात अगस्त की रात से सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत महपुरा की नाबालिग लड़की घर से बिना बताए गायब हो गयी थी। लड़की के परिजनों ने शादी के नियत से अपहरण की शिकायत घैलाढ़ थाना क्षेत्र के बाली गांव के महादेव यादव के पुत्र अमित कुमार पर किया था। लड़की की उम्र जहां 15 बताई जा रही है। वहीं लड़का का उम्र 19 बताया जा रहा है। पूछताछ में लड़का अमित ने बताया कि में किराए के मकान में सहरसा बटराहा में रहता था। पढ़ाई के दौरान ही दोनों के बीच बातें होने लगी। लगभग तीन साल से हमलोगों के बीच प्रेम प्रंसग चल रहा है। इससे पूर्व भी हमलोग भाग कर दिल्ली चले गए थे। बाद में परिजनों के दबाब पर हमलोग घर आ गए। उसके बाद लड़की के परिजन लड़की के साथ बराबर मारपीट करते थे। सात अगस्त को घर से निकल मेरे पास आ गयी। कुछ दिन इधर उधर रहने के बाद शनिवार को हम लड़की से शादी रचाने के बाद अपने घर आ गए। जहां से रविवार की रात पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई। वहीं लड़की ने कहा कि मैं किसी भी कीमत पर अपने प्रेमी से अलग नहीं रह सकती। हमलोग शादी कर लिए हैं।


थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद ने बताया कि लड़का लड़की दोनों नाबालिक है। दोनों प्रेमी युगल की गिरफ्तार कर महिषी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। जांचोंप्रान्त आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार