नगर आयुक्त कर रहे चुनिदा वार्डों को जलजमाव के लिए चिन्हित : महापौर

पूर्णिया। शहरी क्षेत्र में बारिश के पानी से हो रहे जलजमाव के मुद्दे पर महापौर सविता देवी और नगर आयुक्त विजय कुमार सिंह के बीच रार उत्पन्न हो गया है। महापौर ने साफ-साफ शहर में जलजमाव को लेकर नगर आयुक्त पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महापौर ने दूसरे दिन नगर आयुक्त पर आरोप लगाते हुए कहा कि पदाधिकारी अपनी ओर से निगम के कर्मी नियुक्त कर सिर्फ कुछ चुनिदा वार्ड में ही जलजमाव वाले स्थल को चिन्हित किए हैं। लेकिन चिन्हित वाले क्षेत्र से भी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं करवाई गई है। महापौर ने कहा कि शहर के 46 वार्ड में से नगर आयुक्त की ओर से कराए गए सर्वे में सिर्फ पांच जगह को जलजमाव वाला क्षेत्र चिन्हित किया है। आलम है कि शहर में करीब 20 से 25 ऐसे क्षेत्र हैं जहां जलजमाव की गहरी समस्या है। महापौर ने नगर आयुक्त को 24 घंटे के अंदर सभी वार्ड पार्षद से संपर्क कर शहरी क्षेत्र में जलजमाव वाले क्षेत्र को चिन्हित कराने की मांग की है। चिन्हित स्थान में से जहां कच्चा नाला निर्माण की संभावना है वहां कच्चा नाला बनाया जाए और जहां नाला निर्माण की संभावना नहीं है वहां पंपसेट द्वारा जलनिकासी करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा गठित टीम ने जो करीब दो दर्जन स्थान का चयन किया उस स्थान का भी जायजा लिया जाए, आखिर उस क्षेत्र में जलजमाव से परेशान लोग किस तरह रह रहे हैं। ऐसे क्षेत्र से भी जल्द से जल्द जलनिकासी करवाया जाएगा।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार