विद्यालय भवन का सीएम ने किया लोकार्पण

अरवल : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मानिकपुर का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से किया।

इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा भी मौजूद थे। इधर विद्यालय में उद्घाटन कार्यक्रम मे सर्व शिक्षा अभियान के अभियंता सूर्यकांत पासवान ने बताया कि यह विद्यालय समय सीमा के अंदर बनकर तैयार हुआ है। वही प्रखंड साधन सेवी पन्नालाल पासवान ने कहा कि गणित, विज्ञान तथा समाजिक विज्ञान के शिक्षकों का पदस्थापन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने कहा कि नवम वर्ग में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्ग संचालन शुरू होने पर इस विद्यालय के उच्च योग्यताधारी शिक्षकों के द्वारा तत्काल पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर क्लास और छात्र- छात्राओं के लिए अलग-अलग प्रसाधन की व्यवस्था की गई। भवन के निर्माण में रेन वाटर हार्वेस्टिग की व्यवस्था की गई है। मध्य विद्यालय निघवा के प्रधानाध्यापक डॉ वीरेंद्र प्रसाद भास्कर ने कहा कि इस क्षेत्र के स्थानीय लोगों ,जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों के अथक प्रयास से इस आदर्श मध्य विद्यालय को उच्च माध्यमिक विद्यालय का दर्जा मिला। संकुल समन्वयक धीरेंद्र कुमार धीरज ने कहा कि विद्यालय बन जाने के कारण क्षेत्र के बच्चों को शैक्षिक कठिनाइयों से निजात मिलेगी। इस अवसर पर मुखिया मनोज कुमार अकेला,पूर्व प्रधानाध्यापक नारायण राम, संतोष कुमार केसरी, शिक्षिका उर्मिला एवं सुधा शर्मा मनीषा गुप्ता आदि मौजूद थे।
दाह संस्कार में शामिल होने गया युवक नदी में बहा यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार