सड़क दुर्घटना में बाइक चालक घायल,पटना रेफर

संसू तरैया : तरैया-मढ़ौरा स्टेट हाइवे 73 पर पचभिडा गांव में बने ब्रेकर पर  अनियंत्रित होकर गिरने से एक बुलेट चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिवान जिले के नगवा गांव निवासी बलिराम सिंह का पुत्र ओम प्रकाश सिंह हैं।

जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश सिंह के पुत्र की तबियत खराब थी। उसे पटना के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराने के बाद वे  अपने घर सिवान लौट रहे थे। पचभिण्डा गांव में सड़क पर बने ब्रेकर से अनियंत्रित हो कर गिर गए। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और एम्बुलेंस से रेफरल अस्पताल मढ़ौरा भेजा। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर पटना रेफर कर दिया।
कबाड़ चुननेवाले दो किशोर की करंट से मौत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार