सिमरीबख्तियारपुर एसबीआइ में बहाल हुइ लॉकर की सुविधा

सहरसा। अनुमंडल मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लॉकर सुविधा बहाल किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए एसबीआइ के शाखा के प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि पूर्व में यह सुविधा अनुमंडल मुख्यालय में नहीं थी। एसबीआइ में लॉकर सुविधा बहाल होने से अब नगर पंचायत सहित अनुमंडलवासियों को जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पडेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उपभोक्ता आवश्यक कागजात के साथ बैंक द्वारा निर्धारित दर पर लाकर की सुविधा ले सकते हैं।

=======
क्या है बैंक लॉकर
शाखा प्रबंधक संजय कुमार कहते है। सेफ डिपाजिट लॉकर बैंकों की खास सुविधा होती है। यह लॉकर अलग-अलग आकार में आते है। आकार एवं साइज के हिसाब से लाकर का किराया लाकर होल्डर को देना होता है। लॉकर का इस्तेमाल लोग अपनी कीमती वस्तु एवं अति महत्वपूर्ण गोपनीय दस्तावेज रखने के लिए करते है। केवल लॉकर होल्डर एवं ज्वाइंट लाकर होल्डर इस को आपरेट कर सकते हैं। लॉकर खुलवाने के लिए केवाइसी तस्वीरों के साथ केवाइसी दस्तावेज जमा करना पड़ता है। वे कहते हैं अधिकतर लोग अपनी कीमती वस्तुओं एवं दस्तावेजों को बैंक के लॉकर में रखना पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि सब से छोटे आकार का लॉकर का दो हजार से 25सौ रुपये का रेंट लग सकता है।
समय से लाभुकों को मिले खाद्यान्न यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार