समय से लाभुकों को मिले खाद्यान्न

सहरसा। कपसिया स्थित विवाह भवन में जनवितरण डीलरों की आयोजित बैठक में नव पदस्थापित अंचलाधिकारी सह प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी ने जनवितरण प्रणाली के व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकारी निर्देशों के अनुसार समय से खाद्यान्न उठाव एवं वितरण किया जाए। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिनियमों का पालन करना हर जनवितरण डीलरों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लाभुकों का सम्मान तथा उनको निर्धारित अनाज दिया जाना चाहिए। अगर समय से खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करेंगे तो शायद उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सीओ डॉ. सुनील कुमार ने डीलरों से कहा कि अगर कहीं कोई समस्या हो तो उसकी जानकारी दी जाए तथा मिलजुल कर उसका निदान बेहतर होगा। इस अवसर पर डीलर संघ अध्यक्ष ज्ञानेश्वर यादव, सचिव विजय भूषण, रणधीर सिंह, सहित सिकंदर पासवान, श्यामल पासवान, विलास यादव, कुमार किशोर पासवान, बेचन साह, मनोज राम, पंकज सिंह सहित कई ने भी अपनी अपनी समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट किया।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार