भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया चुनाव जीतने का मंत्र

दाउदनगर (औरंगाबाद) : दाउदनगर ग्रामीण मंडल की बैठक तरार शक्ति केंद्र के तरार गांव में मंगलवार को हुई। कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि चुनाव की तैयारी में तन मन धन से जुट जाइए। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने की। बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं ओबरा विधान सभा संयोजक सुनील शर्मा, विधानसभा प्रभारी दिनानाथ विश्वकर्मा, मण्डल प्रभारी टैगोर जी, शमशेरनगर मंडल अध्यक्ष अंजनी शर्मा, महामंत्री शुसील त्यागी, दाउदनगर ग्रामीण महामंत्री रंजन वर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष राम सकल महतो, किसान मोर्चा अध्यक्ष बंजारी यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोशन कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रकाश पासवान, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष सरोज यादव, मंडल मंत्री दिलीप यादव, सतीश चौधरी, आलोक दुबे, अजित यादव, सुजीत कुमार, दीपक यादव, उषा कुमारी, रिकी कुमारी, सुलोचना कुमारी, लीलावती देवी, सरोज कुमारी, यशोदा देवी, संजू देवी, आशा देवी उपस्थित रहे। कहा गया कि कार्यकर्ताओ में उत्साह चरम पर है एवं हर एक कार्यकर्ता की चाहत है कि पार्टी इस बार ओबरा विधान सभा से चुनाव लड़े। कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी बातों को रखते हुए कहा कि हमलोग हर बूथ जीतेंगे। पुन: सरकार बनाएंगे। सुरेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए अपने अपने बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया। नरेंद्र मोदी की जनकल्याण की योजना की समीक्षा लाभार्थी के साथ संवाद कर करने, जन संपर्क करने को कहा गया। बैठक में मुख्य रूप से चुनाव की तैयारी, पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया। सुरेंद्र यादव ने कहा कि जबसे हमको बीएलए एक विधानसभा का बनाया गया है। हम हर बूथ मजबूत करने में लगे हैं। बहुत जल्द हर बूथ पर हमारा सप्तऋषि बीएलए- 2 भी तैयार रहेगा। बूथ जितने के लिए हमारा मजबूत स्तंभ है।

बैठक में पार्टी के उद्देश्यों व सिद्धांतों पर हुई चर्चा यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार