बैठक में पार्टी के उद्देश्यों व सिद्धांतों पर हुई चर्चा

हसपुरा (औरंगाबाद) : चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय हसपुरा में भाजपा मंडल इकाई की हुई बैठक हुई। बैठक में सभी संगठन, मोर्चा के अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अमन कुशवाहा, संचालन मंडल महामंत्री निर्भय पाठक ने किया। गोह विधानसभा के प्रभारी दयानंद गिरी ने पार्टी के उद्देश्यों व सिद्धांतों पर फोकस किया। चुनाव को देखते हुए रणनीति बनाकर आगे बढ़ने पर बल दिया। कहा कि राजग की सरकार में बिहार तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। यह बात जनता जान चुकी है। जिला महामंत्री रविशंकर शर्मा, प्रवक्ता मनोज कुमार मिश्रा ने आगे की रणनीति पर अपने-अपने विचार रखे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र के सर्वे करने लिए टास्क दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा से कमल छाप ही चुनाव लड़ेगा, इसमें किसी भी तरह का कितु परंतु नहीं है। इस मौके पर सुभाषचंद्र पांडेय, महामंत्री मिटू शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, सूरेश आर्य, अनिल आर्य, करन कुमार, पिटू शर्मा, सत्येंद्र यादव, रविद्र यादव नंदन यादव, मुनारिक राम, उमेश कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार