बाढ़ पीड़ितों के बीच किया गया सूखा राशन का वितरण

खगड़िया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रोहियार पंचायत के तीन सौ परिवारों के बीच मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव की ओर से सूखा राशन का पैकेट वितरण किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर पीड़ित परिवार का हाल भी जाना। डॉ. चंदन ने बताया कि बेलदौर विधानसभा अंतर्गत चौथम प्रखंड के रोहियार पंचायत के बाढ़ प्रभावित महादलित टोला में लोग इस समय बाढ़ की विभीषिका झेलते हुए, शिविरों में रहने को मजबूर हैं। बाढ़ पीड़ितों के तकलीफ को देखकर उनके बीच सूखा राशन का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि इस कोरोना और बाढ़ की दोहरी मार के बीच प्रदेश और केंद्र की सरकार जनता की मदद करने में असफल रही है। उन्होंने बताया कि अबतक

नौका हादसा में लापता श्रवण का अब तक नहीं चला पता यह भी पढ़ें
बेलदौर और चौथम प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगभग पांच हजार परिवारों के बीच उनकी टीम ने राहत कार्य चलाते हुए सूखा राशन वितरण किया है। इस मौके पर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अविनाश निषाद, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव नवीन कुमार, रूपेश पटेल, कुणाल पोद्दार, निकेश यादव, हरेराम रजक आदि मौजूद थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार