रास्ता विवाद को लेकर दो गुटों में फायरिग व मारपीट

रफीगंज (औरंगाबाद) : रफीगंज थाना क्षेत्र के जाखिम गांव में मंगलवार को दो गुटों में फायरिग व मारपीट की घटना हुई है। मारपीट में जाखिम सलेमपुर गांव निवासी श्रीकांत यादव, कुसुम देवी, राम बचन सिंह ,कन्हाई कुमार ,राजकिशोर यादव, सूर्य दयाल यादव, बजरंगी यादव ,सुरेश यादव घायल हो गए है। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में किया गया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव रंजन पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मामले की तहकीकात की। थानाध्यक्ष ने बताया कि फायरिग के मामले की जांच की जा रही है। फायरिग में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हो पाई है पर एक पक्ष के द्वारा फायरिग करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। आवेदन के आधार पर आ‌र्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया कि रास्ते मे पोल गिराया गया था। जिससे रास्ता बाधित हो गया। इसी बात को लेकर मारपीट की घटना हुई है। दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज करते हुए ललन कुमार, धर्मजीत कुमार एवं शशिकांत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया गया कि रास्ता पर बिजली का पोल गिरा देने के कारण दो गुटों में विवाद हुआ और फिर दोनों गुट में हिसक झड़प हो गई। मामले में प्रथम पक्ष के सूर्य दयाल यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। किशोर मेहता, ललन मेहता, लव कुश कुमार, छोटू कुमार ,धर्मजीत कुमार, संजीत कुमार, रंजन कुमार, अशोक कुमार, टून कुमार धीरज कुमार, गौतम कुमार, पिटू कुमार ,रवि रंजन कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। सूर्यदयाल ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी का इलाज गया से कराकर रात्रि आठ बजे के करीब घर लौट रहा था। तभी गली में दीनानाथ महतो के किराना दुकान के पास पहले से घात लगाकर अभियुक्तों ने जानलेवा हमला कर दिया। दूसरे पक्ष से ललन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए शशिकांत यादव ,सूर्य दयाल यादव ,बजरंगी यादव ,योगेंद्र यादव, बच्चन यादव, बल्ली यादव, अजीत यादव, प्रतीक यादव, अनिल यादव ,सूर्य दयाल यादव ,सूर्यकांत यादव, रामेश्वर यादव को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि शशिकांत बाइक से नशे की हालत में आया और गाली गलौज करने लगा। मेरे पिता राजेंद्र महतो को गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। शशिकांत पर फायरिग करने का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व आइसोलेशन सेंटर में शशिकांत मेरे भाई नंदकिशोर कुमार से झगड़ा किया था। इसी विवाद को लेकर शशिकांत जहां हम लोग को देखता है विवाद कर देता है। पुलिस को बताया कि गांव के ही कन्हैया कुमार फायरिग से जख्मी हुए हैं। घटना के बाद दोनों गुट में तनाव बना हुआ है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया चुनाव जीतने का मंत्र यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार