वोटर को डराया तो जाएंगे जेल : एसपी

अरवल : स्थानीय पुलिस कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एसपी राजीव रंजन ने कहा कि तमाम पुलिस पदाधिकारी अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसा देखा जाता है कि कुछ वांछित तत्व के लोग मतदाताओं को डराते धमकाते हैं। जिन लोगों के बारे में इस प्रकार की गतिविधि में शामिल होने की जानकारी मिले उसे सूचीवद्ध करें। निश्चित रूप से वैसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जो लोग जमानत पर घर आए हैं और उनसे अप्रिय वारदात की संभावना बनी रहती है तो वैसे लोगों को भी पकड़ें। एसपी ने कहा कि मुहर्रम के दौरान शांति एवं कानूनी व्यवस्था बनाए रखना सभी लोगों का दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि इस साल कोरोना संक्रमण के कारण ताजिया, जुलूस तथा अखाड़ा पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए अपने अपने घरों में ही मुहर्रम का त्योहार मनाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी पर्व समाज में अमन व शांति का पैगाम देता है। वैसी स्थिति में कहीं से भी हुड़दंग की जानकारी नहीं मिलनी चाहिए। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस इंस्पेक्टर, नगर थानाध्यक्ष रंजीत वत्स, महेंदिया के थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, किेंजर के थानाध्यक्ष मनोज कुमार आदि लोग मौजूद थे।

क्रिकेट संघ कार्यसमिति की बैठक 31 को यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार