एक खबर

किसानों व युवाओं के विकास से ही देश बढ़ेगा आगे

किसानों व युवाओं के विकास से ही देश बढ़ेगा आगे
लोगों से साधें संपर्क, जोड़ें कार्यकर्ताओं को
लोकशक्ति विकास पार्टी सबके हितों की करेगी रक्षा
बिहारशरीफ में सदस्यों को दिए चुनावी टिप्स
बिहारशरीफ। निज संवाददाता
किसान व युवा ही विकास पथ के वास्तव सारथी हैं। उनके विकास के बिना हमारा देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता है। लेकिन, आज यही अन्नदाता व युवावर्ग परेशान हैं। अनुदान या दान से इनका विकास नहीं होगा। बल्कि, इसके लिए ठोस रणनीति बनानी होगी। लोकशक्ति विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को कही।
राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शशिभूषण कुमार ने कहा कि यह पार्टी सबके हितों की रक्षा करेगी। उनके विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगी। वरीय नेताओं ने अन्य सदस्यों को चुनावी टिप्स दिए। इस मौके पर बिहारशरीफ के भैंसासुर स्थित ब्रिलिएंट कॉन्वेंट परिसर में पार्टी कार्यालय का भी उद्घाटन किया। मौके पर संगठन महासचिव अखिलेश कुमार, प्रो. मंजर अली, उमेश राउत, बिन्देश्वर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बबीता देवी, रणजीत पासवान, ई.विवेक राज, सन्तोष कुमार, सिद्धनाथ सिंह, निरंजन सिंह, सिद्धार्थ राज, संजय त्रिवेदी, अनुराग कुमार, प्रो. प्रदीप कुमार व अन्य गणमान्य मौजूद थे।

अन्य समाचार