मासूम बेटी को फंदे पर लटकाने के बाद खुद भी मां ने भी फांसी लगाकर दी जान 

दो साल की मासूम बेटी के साथ एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना जिले से सटे बिहार प्रांत के गुठनी थाना क्षेत्र की है। मृतका लार थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव की रहने वाली थी। बिहार पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

 लार थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव के सर्वजीत कुशवाहा की पुत्री कन्चन उर्फ अंकिता की शादी बिहार प्रांत के सीवान जिले के गुठनी थाना के डरैला गांव भारतेन्दु कुशवाहा से तीन वर्ष पूर्व हुई थी। बुधवार को देर शाम तक कन्चन जब कमरे से नहीं निकली तो उसके पति भारतेन्दु व देवर पुष्पराज ने आवाज दी। फिर भी कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से झांक कर देखा तो कंचन और उसकी दो साल की बेटी छवि की लाश कमरे में कुण्डी से लटक रही थी। 
यह देख उन लोगों के होश उड़ गये। उन्होंने कन्चन के माता पिता को सूचना दी। इसी बीच सरपंच बासुरी पाल की सूचना पर गुठनी के उपनिरीक्षक विनोद कुमार, प्रशिक्षु दारोगा संजीत कुमार व मोहित कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने फंदे से लटक रही मां और उसकी दो साल की बेटी के शव को नीचे उतारा।  थानाध्यक्ष गुठनी मनोरंजन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

अन्य समाचार