परिमल करणी सेना के नगर अध्यक्ष मनोनीत

मुंगेर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने नगर क्षेत्र में संगठन का विस्तार करते हुए झील पथ निवासी परिमल कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह को करणी सेना का हवेली खड़गपुर नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के मुंगेर जिला अध्यक्ष प्रेममोहन सिंह ने परिमल सिंह को नगर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है। नगर अध्यक्ष बनाए जाने के उपरांत परिमल ने बताया कि संगठन के द्वारा जो जिम्मेदारी और दायित्व सौपा गया है। उनका बखूबी कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। परिमल ने कहा कि बहुत जल्द नगर क्षेत्र में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संगठन को धारदार और सशक्त बनाने के लिए कमेटी का विस्तार किया जाएगा।

एमयू मुख्यालय में सौर उर्जा संयंत्र लगाने के लिए आया उपकरण यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार