संविदा कर्मी एएनएम की हड़ताल खत्म

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से हुई वार्ता के बाद संविदा कर्मी एएनएम संघ ने एक महीने से चल रही हड़ताल बुधवार को खत्म कर दी। संघ की प्रदेश अध्यक्ष चंचला कुमारी ने बताया कि पटना में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने चुनाव से पहले उनलोगों की मांगों पर प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद हड़ताल खत्म कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सेवा नियमित करने की मांग को लेकर बीते एक महीने से प्रदेश भर की संविदा कर्मी एएनएम हड़ताल पर थीं। अब गुरुवार से सभी एएनएम अपनी ड्यूटी पर लौट आएंगी।

अन्य समाचार