भाजपा नेताओं ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

बेगूसराय : जिले के वीरपुर एवं भगवानपुर प्रखंड की सीमा पर बलान नदी का बांध टूटने के बाद भाजपा नेताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। नेताओं ने बाढ़ा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया तथा डीएम व अन्य अधिकारी से प्रभावित लोगों के लिए समुचित व्यवस्था करने की मांग दूरभाष पर की। भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष इंदिरा देवी, भाजपा नेता आशुतोष कुमार हीरा, सुमित सन्नी, मृत्युंजय कुमार वीरेश आदि ने कहा कि डीएम से प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक किचन के बेहतर संचालन, पशुचारा, पॉलीथिन आदि उपलब्ध कराने की मांग की गई। नेताओं ने कहा कि बाढ़ के कारण किसानों का फसल डूब गया है और उन्हें बड़ी क्षति हुई है। कहा, पार्टी कार्यकर्ता भी अपने स्तर से प्रभावितों की मदद के लिए तत्पर हैं। जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी जिला प्रशासन के साथ-साथ पार्टी नेताओं से संपर्क कर प्रभावितों को हर संभव मदद करने का अनुरोध किया है। मौके पर डॉ. नलिनी रंजन सिंह, सुदेश महतो, चंदन कुमार चुन्नू, संजीत पासवान आदि मौजूद थे। इनसेट

टीसी नहीं मिलने से आक्रोशित छात्रों ने एचएम को बनाया बंधक यह भी पढ़ें
प्रभावितों की मदद में जुटा है प्रशासन
जागरण संवाददाता, बेगूसराय : बलान नदी का बांध टूटने से भगवानपुर प्रखंड की जोकिया पंचायत का तेलन व टांरी गांव डूब गया है। लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है तथा सैकड़ों एकड़ में लगी फसल डूब गई है। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन हर स्तर पर कार्य कर रही है। बाढ़ से प्रभावित लोगों के भोजन के लिए जिला प्रशासन मंगलवार से ही सामुदायिक किचन की शुरूआत कर दिया है। जबकि डीएम के निर्देश पर मंगलवार को पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों के बीच पशुचारा का वितरण भी शुरू कर दिया गया है। प्रभावितों के लिए पॉलीथिन व अन्य आवश्यक सामग्री वितरण की व्यवस्था भी की जा रही है। डीएम ने कहा कि प्रभावित स्थल पर अधिकारी कैंप कर रहे हैं और हर स्तर पर मदद पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा आदि वितरण की व्यवस्था भी की गई है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार