पारिवारिक कलह से तंग महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

भगवानपुर हाट (सिवान) । थाना क्षेत्र के सहसरांव गांव में बुधवार की शाम एक महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर फांसी लगा आत्महत्या की कोशिश की। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को फंदे से उतार कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में भर्ती कराया। महिला भोला महतो की पत्नी कविता देवी बताई जाती है। महिला को दो बच्चे हैं। बताया जाता है कि पारिवारिक कलह से परेशान कविता देवी ने कमरे को बंद कर लिया और फांसी लगा आत्महत्या का प्रयास की। किसी ने इसकी सूचना थाने को दी। मौके पर पुलिस पहुंच महिला को फांसी के फंदे से उतार इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि महिला का मायके माड़र है। उसकी शादी 20 वर्ष पूर्व भोला भगत के साथ हुई थी। महिला के भाई लालबाबू महतो ने बताया कि उसकी बहन को उसकी सास द्वारा हमेशा प्रताड़ित किया जाता है इससे परेशान होकर उसे फांसी लगा आत्महत्या करने की कोशिश की।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार