सामाजिक न्याय लड़ाई के सेनापति थे बीपी मंडल

संसू, इसुआपुर. पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती पर इसुआपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जदयू के प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश में जब भी सामाजिक न्याय के योद्धाओं की बात होगी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बीपी मंडल का नाम अग्रिम पंक्ति में होगा। मोरारजी देसाई जब भारत के प्रधानमंत्री बने तो सामाजिक न्याय की लड़ाई के सेनापति बीपी मंडल बने। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के नाते उन्होंने विभिन्न राज्यों के विभिन्न जातियों का सर्वे करने के बाद उन्होंने चार खंडों में मंडल कमीशन का प्रतिवेदन सरकार को समर्पित किया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष छविनाथ सिंह, पानापुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष बीगन महतो, तरैया जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, अमरनाथ सिंह, अमरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार