लालगंज के मधुसूदन पकड़ी गांव में बाढ़ के पानी से तबाही

लालगंज : प्रखंड के एतवारपुर सिसौला पंचायत के मधुसूदन पकड़ी वार्ड एक में गंडक नदी के बाढ़ का पानी पहुंचने से ग्रामीणों के बीच संकट उत्पन्न हो गया है। प्रभावित लोग पानी के बीच किसी तरह गुजर बसर करने को विवश हैं। कुछ लोग अपना घर-बार छोड़कर सड़क किनारे शरण ले रहे है। हिदुस्तान जनता पार्टी सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाढ़ की विभीषिका झेल रहे ग्रामीणों का आवेदन मुख्यमंत्री को भेजकर इनकी समस्याओं से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि प्रखंड के पदाधिकारियों को इसकी हालात की जानकारी दिया गया, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसके चलते ग्रामीणों को मुसीबत झेलना पड़ रहा है। दूसरी ओर जल-जमाव के कारण महामारी और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है। काफी दिन से जमे पानी अब अपना रंग बदलना शुरू कर दिया है। जिसके सरांध से उठने वाली दुर्गंध पूरे गांव में फैल रही है। वाया नदी की बाढ़ से डूब गया बहोरी हाट का इलाका

हेमन्त कुमार निर्विरोध बने वैशाली प्रखंड प्रमुख यह भी पढ़ें
फोटो- 26
संवाद सहयोगी, महुआ : वाया नदी का पानी बहोरी गांव में घुस जाने से सैकड़ों लोग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यहां शेरपुर मानिकपुर पंचायत के बहोरी गांव में तटवंध के ऊपर से पानी बहकर गत रात आसपास फैल गया। रात में लोग सोये हुए थे, लेकिन सुबह उनकी नींद खुली तो पानी से घिरे हुए पाए। ग्रामीण कृष्णा पंडित, विजय ठाकुर, जितेंद्र सिह, मदन ठाकुर, मनीष कुमार सिंह आदि ने बताया कि सैकड़ों लोग बाढ़ के चपेट में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि नदी जलस्तर में लगातार बढोत्तरी और तटबंध से पानी रिसाव की सूचना के बावजूद कोई उपाय नहीं किया गया। सैकड़ो एकड़ खेतों में लगी फसलें डूब गए हैं। वहीं बहोरी हाट पूरी तरह डूब गया है। लोगों ने डीएम से प्रभावित लोगो को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। पातेपुर में बाढ़ पीड़ितों की सहायता में लगे कई संगठन
संवाद सूत्र, पातेपुर : पातेपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पिछले एक हफ्ते से बजरंग दल कार्यकर्ता घूम-घूम कर पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं। बजरंग दल पातेपुर इकाई के राजू सिंह के नेतृत्व में बलिगांव, सुक्की, बहुआरा, लदहो, पहाड़पुर आदि जगहों पर पीड़ितों के बीच राहत सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बजरंग दल के विशाल चौरसिया, पारस शर्मा, प्रकाश कुमार, मुन्ना राज सहनी, सुधीर, राजीव, सोनू, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा, जिला महामंत्री अजय झा, पातेपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष अश़र्फी सहनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र राय, मुकेश पासवान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार