मुजफ्फरपुर : करजा गैंगरेप कांड का एक आरोपित गिरफ्तार, चार अबतक फरार

करजा थाना क्षेत्र के एक गांव में दूधमुंहे बच्चे के माथे पर पिस्तौल रख उसकी मां से गैंगरेप व वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अबतक चार आरोपित पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। गिरफ्तार आरोपित शिवा कुमार बुधवार को करजा बाजार में घूम रहा था। वहां पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। करजा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। उसकी निशानदेही पर पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है।   विदित हो कि गांव के ही पांच लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर उसके बच्चे के माथे पर पिस्तौल रखकर गैंगरेप किया था। उक्त घटना का वीडियो भी बनाया। बाद में महिला को ब्लैकमेल करने लगा। महिला के विरोध करने पर उक्त वीडियो को वायरल कर दिया था। इसके बाद महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर एफआईआर कराई थी।

अन्य समाचार