प्रत्येक बूथ पर होगा सात सखी का निर्माण

जमुई। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक डढवा पंचायत के लोधमा गांव में महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आशा झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह चकाई विधानसभा प्रभारी नीलम चंद्रवंशी, महिला मोर्चा जमुई जिला अध्यक्ष साधना सिंह एवं मंडल अध्यक्ष मनोरंजन पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पत्र के माध्यम से घर-घर गांव-गांव पहुंचाएं। इसके साथ ही संगठन मजबूती के लिए लगातार लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी एवं पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों से अवगत कराएं। प्रत्येक बूथ पर सप्त ऋषि गठन के बाद प्रत्येक बूथ पर सात सखी का निर्माण किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। बैठक में नरेश दास, सुधीर राय ,परशुराम सिंह ,नकुल बरनवाल ,गोपाल बरनवाल, सुरेश शर्मा ,लालमोहन सोरेन, हिरेंद्र दुबे, मनोज मिश्रा, रंजीत झा ,उपेंद्र यादव ,मुरारी पासवान, शैल कुमार वर्मा थे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार