विराट और अनुष्का जल्दी पापा मम्मी बनने वाले हैं, ये खुशखबरी विराट कोहली फैंस को दी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। विराट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैंस को यह जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'और फिर, हम तीन होंगे! जनवरी 2021 में आ रहा है।' दूसरी तरफ अनुष्का ने भी ट्विटर पर अपने फैंस के साथ गुड़ न्यूज शेयर की है। जिसके बाद फैंस विराट-अनुष्का को बधाई दे रहे है।

बता दे विराट और अनुष्का ने दिसंबर  2017 में शादी रचाई ।
विराट ने अपने ट्विटर पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। 1 दिसंबर 2017 को इटली में शादी के बाद से ही दोनों सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करते रहे है, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। बात करे विराट-अनुष्का की पहली मुलाकात की तो दोनों पहली बार एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे।
पिछले कुछ समय से अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया में छाई हुई थीं। कुछ समय पहले उन्हें मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर देखा गया था, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि अनुष्का गर्भवती हैं। हालांकि, अब कपल ने खुद ही यह जानकारी दी है कि जल्द ही वो पेरेन्ट्स बनने वाले हैं।

अन्य समाचार