करजा गैंगरेप कांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

करजा थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चे के माथे पर पिस्टल सटा उसकी मां से दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने के मामले में करजा पुलिस ने मुख्य आरोपित चुनचुन कुमार उर्फ मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। करजा पुलिस लगातार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है। इससे पहले एक अन्य आरोपित शिवा कुमार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करजा बाजार से गिरफ्तार किया था। करजा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा। अब भी इस मामले में तीन आरोपित फरार है।

अन्य समाचार