बड़हरिया में मिला 14 किलो का अजगर

बड़हरिया प्रखंड के पुरैना गांव में गुरुवार की सुबह एक घर के किचेन में अजगर सांप मिलने से अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। अजगर का वजन लगभग 14 किलो है। सांप पुरैना गांव के अवधेश यादव के किचेन शेड में बैठा हुआ था। जब घर की महिला खाना बनाने के लिए पहुंची तो विशाल सांप के देख चिल्लाने लगी। इसके बाद सूचना पर पहुंच आत्मा नट ने सांप को पकड़ सुरक्षित घर से बाहर निकाला। सांप को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ में पानी के बहाव के साथ अजगर सांप यहां तक पहुंचा है। सपेरा आत्मा नट ने बताया कि अजगर विषैला नहीं होता है। यह केवल छोटे-छोटे जीव जैसे मेढ़क व चूहा को निगल जाता है। सांप रामपुर के मुखिया सुभाष यादव के घर के बगल में सपेरा आत्मा नट के पास सुरक्षित है।

अन्य समाचार