वैना पंचायत की निर्विरोध उपमुखिया बनी सुनीता

बक्सर। नावानगर प्रखण्ड के वैना पंचायत में उपमुखिया चयनित करने के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में एडीएम चंद्रशेखर झा के नेतृत्व में एक बैठक की गई। जिसमें सुनीता देवी को उपमुखिया पद के लिए निर्विरोध चयन किया गया। ज्ञात हो कि पूर्व उपमुखिया संगीता देवी पर 11 वार्ड सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिसके बाद उपमुखिया के चुनाव के लिए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी द्वारा तिथि निर्धारित की गई थी।

इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उपमुखिया के चुनाव में 13 में से 11 वार्ड सदस्य उपस्थित हुए। जिसमें उपमुखिया के लिए एकमात्र सुनीता देवी द्वारा नामांकन किया गया। एक ही नामांकन होने के चलते वैना उपमुखिया का प्रमाणपत्र सुनीता देवी को सौंपा गया। सुनीता के उपमुखिया बनने पर समर्थकों ने जश्न मनाया। इस मौके पर दशरथ यादव, विमलेश सिंह, कृष्ण बिहारी दुबे, मंगरी देवी, तैयरा खातून, सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार