महादेवा में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला

शहर के महादेवा ओपी क्षेत्र के रामदेवनगर में गुरुवार की शाम नामजद लोगों ने एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया। इस हमले में वरीय अधिवक्ता विजय कुमार सिन्हा के पुत्र निशु कुमार उर्फ प्रत्युश रंजन सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अधिवक्ता पर जानलेवा रामदेव नगर स्थित उनके आवास के पास ही हुआ है। बताया जाता है कि जमीन को लेकर अधिवक्ता का पड़ोसी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। गुरुवार को अपने घर के पास अधिवक्ता कुछ काम करा रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए कुछ नामजद लोगों ने उनपर हमला कर दिया। बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी है। मौके पर पहुंच कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

अन्य समाचार