मछली मारने के विवाद में चली गोलियां

मधेपुरा। मछली मारने के विवाद में गुरुवार को थाना क्षेत्र के शाहपुर संथाली टोला वार्ड संख्या पांच में गोलीबारी हुई। संतोष कुमार, संदीप कुमार, मनूलाल मुर्मू ग्वालपाड़ा पेट्रोल पंप से पश्चिम नहर के बगल दुधैला में मछली मारने गया था। इसी बीच दो व्यक्ति पहुंचे। वे मछली मारने से रोकने लगा। इस पर विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गया। दोनों किसी प्रकार वहां से जान बचाकर भाग गया। इसी विवाद को लेकर शाम में फिर से विवाद शुरू हो गया। दोनों ओर से गोली चलने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अरविद कुमार मिश्रा ने पहुंच कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गोली चली है। जांच की जा रही है।

प्रशासन शाम छह बजे तक दुकानें खोलने की दे अनुमति यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार