विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

शहर के भगवान पेलेस में आगामी विधानसभा की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा की बैठक गुरुवार को हुई। जिसमें जिला के सभी पार्टी पदाधिकारियों व विधानसभा प्रभारियों ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी बूथों व शक्ति केन्द्रों पर छोटी-छोटी बैठकें करायी जाएंगी। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को 10 बजे दिन में रघुनाथपुर व दरौली तथा एक बजे दिन में सीवान सदर व जीरादेई विधानसभा की बैठक होगी। वहीं एक सितंबर को 10 बजे गोरेयाकोठी व महाराजगंज तथा एक बजे दिन में दरौंदा व बड़हरिया विधानसभा की बैठक होगी। इस विधानसभा स्तरीय बैठक में मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, विधानसभा के नेता व सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भाग लेंगे। साथ ही साथ 30 अगस्त को सभी बूथों व शक्ति केन्द्रों पर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के मन की बात सुनेंगे। मोके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अनुराधा गुप्ता, सुशीला देवी, उमेश कुमार मल्ल, शर्मानंद राम, राजलाल यादव, सुभाष चौहान, शशिभूषण सिंह, अवधेश पांडेय, कुंदन सिंह, अजय पांडेय, अरविंद गिरि व प्रकाशमणि त्रिपाठी थे।

अन्य समाचार