ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बालक की मौत

छौड़ादानो। थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर एक दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मृतक प्रिस कुमार था। जो उसी गांव के बिहारी राय का इकलौता पुत्र था। मिली जानकारी के अनुसार विशुनपुरवा गांव के ट्रैक्टर पर लकड़ी लाद कर जा रहा था। जब ट्रैक्टर गांव में पहुंचा तभी प्रिस ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। दुर्घटना के पश्चात मोतिहारी इलाज के लिए ले जाने के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बच्चे का दाह संस्कार गुरुवार को कर दिया गया है। इधर ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर मामले को सुलझा लिया है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि, मामले में अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। कितु उक्त मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इंटर कॉलेजों में नामांकन के दौरान अवैध वसूली को लेकर छात्रों ने किया विरोध-प्रदर्शन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार