फुल फ्रूफ योजना थी मर्डर की, बिना शूटर के इतना सटीक निशाना सम्भव नहीं

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : गोपी बिगहा रसलपुर में 14 वर्षीय रविशंकर कुमार की हत्या से दोनों गांवों के बाशिदे सन्न हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या घर चढ़ भूषण रजक या इनके परिवार के किसी सदस्य की हत्या की योजना पहले ही बन गयी थी। हालात तो इसी तरफ इशारा कर रहे हैं। क्योंकि सुबह में ही अचानक गोली मार कर किशोर को मौत के घाट उतार देना और दहशत फैलाने के लिए फायरिग करना बिना पूर्व तैयारी के सम्भव नहीं दिखता। गांव वाले भी यही मान रहे हैं। बताया जा रहा है कि रविदास टोला में बाहरी शूटर भी बुलाये गए थे। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


गोपी बिगहा एवं रसलपुर में फर्क करना मुश्किल है। दोनों गांव की सीमाएं मिट चुकी हैं। गुरुवार सुबह जब किसान मजदूर धान की निराई करने की सोच रहे थे उसी वक्त गोलियां चलने की आबाज सुनाई दी। कुछ ही मिनटों में रविशंकर की गोली मार हत्या की खबर फैलने से सभी सन्न रह गए। सभी की जुबान से एक ही बोल निकल रहे थे। जबर्दस्ती रास्ता भी लेना चाह रहा है। अब मर्डर भी कर दिया। रविदास टोला के लोगों के मन इतने बढ़े हुए हैं कि पुलिस बल पर भी हमला बोल दिया।
.ज्.
मुफ्त में मांग रहा रास्ता
..
गांव में बड़ी आबादी का रविदास टोले के बाशिदे भूषण रजक के रैयती जमीन में मुफ्त में रास्ता लगा रखा है। जबकि कुछ ही गज हटकर प्राथमिक विद्यालय के बगल से आम रास्ता निकला हुआ है। भूषण रजक ने बताया कि 35 डिसमिल जमीन वर्ष 1965 में ़खरीदी गयी थी जिसमे जबरन सीधा रास्ता बना रखा है। उन्होंने बताया कि इसी रास्ता विवाद को लेकर मेरे भतीजा को गोली मारकर हत्या कर दिया। बताया कि बुधवार को भी रविदास टोला के लोग पुलिस बुलवाए थे। मैंने अपने जमीन में गोबर रखा था जिसका विरोध वे लोग करते थे। इसकी शिकायत थानाध्यक्ष से किया था। पुलिस टीम आयी थी। जिला लोक शिकायत निवारण के फैसला की कॉपी भी उन्हें दिखायी गयी थी। लेकिन पुलिस पदाधिकारी उन लोगों पर कोई दबाव नहीं बनाया। मुझे ही समझाकर झगड़ा न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भतीजा रविशंकर ही मेरे मवेशी की देखभाल और गृहस्थी में मदद करता था। इसलिए वह मेरे घर के छत पर था। भूषण रजक के चेहरे पर डर साफ दिख रहा था। कहा कि वे लोग संख्या बल से मजबूत है। आगे भी अनहोनी कर सकता है।
भूषण रजक के पुत्र प्रभात कुमार ने कहा कि मैं घर में था। देखा कि भाई की हत्या कर भागने के दौरान तीन फायर बदमाशों ने किया। बताया कि रविदास टोला के कुछ बदमाश कई दिनों से मेरे घर के पास घूम रहे थे। वे लोग मेरे पिता की हत्या के ़िफराक में थे। उन लोगों ने बाहरी बदमाशों को बुलवा रखा था। हत्या की योजना पहले से बना रखा था। बताया कि रविदास टोला के लोगों का सम्बंध' पार्टी' वाले से है।
मृतक की मां सरिता देवी और पिता बुलाकी रजक का रो रोकर बुरा हाल था। बुलाकी रजक हृदय एवं किडनी रोग से ग्रसित है।इलाज लखनऊ से चल रहा गया। हिलसा डीएसपी डॉ मो. शिवली नोमानी ने घटना एवं घटनास्थल की जांच की। उनके आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। गॉव में चंडी थाना की पुलिस के अलावा नगरनौसा तथा तेलमर थाने की पुलिस पहुंची थी। थानाध्यक्ष रितु राज ने बताया कि अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छापे मारी की जा रही है।
...
पुलिस को भ्रम में डालने की कोशिश
...
जिस गुट ने गोली मार हत्या किया,उसी गुट की ओर से चालाकी दिखाते हुए थाना पुलिस को फोन किया गया कि शंकर रजक की तरफ से गोली चल रही है। लेकिन यहां स्थिति उल्टी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि रविदास टोला से इस मामले के अलावा भी रास्ता विवाद को लेकर गलत सूचना और आरोप का फोन आता रहा है। मौके पर पहुंचे तो सूचना गलत साबित होती थी।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार