भूमि विवाद में गोलीबारी को लेकर दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

दरभंगा । बिरौल थाना क्षेत्र के पोखराम गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को आरोपित किया है। रामकुमार चौधरी ने हरेराम चौधरी, प्रियंका चौधरी, सहित समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर निवासी रिश्तेदार सहित कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष के हरेराम चौधरी ने रामकुमार चौधरी, संतोष चौधरी, रामविलास चौधरी, निर्मला देवी सहित पड़री निवासी धर्मेंद्र ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, नीतु ठाकुर को आरोपित किया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिग करने और रोड़ेबाजी करने का आरोप लगाया है। घटना में दूसरे दिन भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हिरासत में लिए गए दो युवकों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। बताया गया कि दोनों निर्दोष है। पुलिस ने घटना स्थल से चार खाली कारतूस बरामद किया था। इधर, गोली से घायल जितेंद्र ठाकुर की स्थिति खतरे से बाहर है। जख्मी युवक रामकुमार चौधरी का नाती है। बता दें कि दोनों पक्षों विवादित भूमि पर अपना स्वामित्व बता रहे हैं। यह मामला पूर्व से न्यायालय में लंबित है। बावूजद एक पक्ष उक्त भूमि पर भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद जमकर रोड़ेबाजी हुई। देखते ही देखते गोली चलने लगी। इसमें जितेंद्र घायल हो गया। गोली चलने से पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया। रोड़ेबाजी की घटना में कई ग्रामीणों के जख्मी और चोटिल हो गए। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर बाहरी बदमाशों को बुलाने और गोलीबारी कराने का आरोप लगा रहे हैं। सहायक थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

केवटी विधानसभा भाजपा की परंपरागत सीट : संजीव यह भी पढ़ें
----------------
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार