दीवार के मलबे में वृद्ध महिला की मौत

जहानाबाद : सदर प्रखंड के परसबिगहा थाना क्षेत्र के चलीसा मिल्की गांव में मिट्टीनुमा मकान के दीवार गिर जाने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि फूलवा देवी 80 वर्ष अपने घर में थी। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गया। जिसके चपेट में आने से महिला समेत एक भैंस का बच्चा भी मर गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक कुमार कृष्णमोहन उर्फ सुदय यादव घटना स्थल पर पहुंचे उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए जिला प्रशासन से मुआवजे के साथ-साथ इंदिरा आवास और परिजन को पेंशन देने की मांग की। इधर घटना की जानकारी मिलने के उपरांत बीडीओ देवेंद्र कुमार पासवान ने भी पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पारिवारिक लाभ योजना के तहत शुक्रवार को 20 हजार रूपए का चेक परिजन को दिया जाएगा।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार