एबीवीपी ने पांच हजार छात्रों की जमा की समस्याएं

बेगूसराय : एबीवीपी द्वारा तीन दिनों से जारी छात्र संपर्क अभियान गुरुवार को संपन्न हो गया। इन तीन दिनों के अंदर पूरे जिले से पांच हजार छात्र-छात्राओं की समस्याओं को संग्रहित किया गया है।

एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी और जीडी कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों की समस्याओं को जमाकर राष्ट्रीय इकाई को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की विषम परिस्थितियों में छात्र-छात्राओं के हितों की अनदेखी की जा रही है। जिसे एबीवीपी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। छात्र-छात्राओं के मुद्दे पर ही शिक्षा नीति बनाई जानी चाहिए। अन्यथा शिक्षा व्यवस्था अराजकता का शिकार होते जाएंगे । नगर सह मंत्री आदित्य राज व कौशिक झा ने कहा कि आज विश्वविद्यालय और तमाम शैक्षणिक संस्थान प्रशासनिक अव्यवस्था का शिकार है। विश्वविद्यालय के पदाधिकारी निजी लाभ के लिए स्नातक में नामांकन रोके हुए हैं। जिसके खिलाफ अब व्यापक संघर्ष की स्थिति बन रही है। वहीं, अंशु कुमार व राजदीपक गुप्ता ने भी वर्तमान समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय कला मंच के जिला संयोजक राहुल कुमार व एसएफडी प्रमुख वीरू कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में छात्र-छात्राओं की अनदेखी करते हुए महाविद्यालय विश्वविद्यालय प्रशासन अपना कार्य कर रही है इसलिए विद्यार्थी परिषद की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है।
साहेबपुर कमाल में जदयू का स्थानीय प्रत्याशी देने की मांग यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार