बिहार चुनाव में कृष्ण की इंट्री, नीतीश बने दुशासन और मोदी धृतराष्ट्र

रिपोर्ट : रितिका आर्या

नई दिल्ली : Bihar (बिहार) में पोस्टर वार कोई नया सियासी पैंतरा नहीं है। अक्सर राज्य में आरजेडी और एनडीए के बीच पोस्टर वार छिड़ा रहता है। कभी आरजेडी नेता राज्य की दीवारों पर सीएम नीतीश कुमार और एनडीए पर हमला करते हुए पोस्टर चस्पा करते हैं। तो, कभी एनडीए आरजेडी के निशाने पर लेते हुए उनके खिलाफ पोस्टर लगवाती है। जल्द ही बिहार में चुनाव होने हैं ऐसे में इन सियासी हमलों को और हवा मिल रही है। आम आदमी पार्टी ने भी बिहार के इस सियासी दंगल में उतरने का मन बना लिया है जिसके बाद अब राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।
इस बीच बिहार में एक बार फिर से पोस्टर जंग छिड़ गई है। हालांकि, इस बार एनडीए और महागठबंधन ने नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी ने बिहार में अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए पटना के कई इलाकों में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में बिहार सरकार और राजद दोनों पर हमला किया गया है।
आम आदमी द्वारा आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए पोस्टर में बिहार की सीएम नीतीश कुमार के साथ ही आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को दुशासन के रूप में दर्शाया गया है। इन पोस्टर्स में देखा जा सकता है। बिहार को द्रौपदी के रूप में दिखाते हुए जिसका चीरहरण बिहार सरकार, लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और सुशील कुमार मोदी द्वारा किया जा रहा है।
इस पोस्टर में एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धृतराष्ट्र के रूप में दिखाया गया है जो द्रोपदी का चीरहरण होते हुए देख रहे हैं। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कृष्ण के रूप में दिखाया गया है जो द्रोपदी का चीरहरण होने से उन्हें बचा रहे हैं। पोस्टर में दिखाया गया है कि बिहार में दुशासन मॉडल चल रहा है और अगर बिहार को बचाना है तो प्रदेश में केजरीवाल को लाना जरूरी है।
बता दें, बिहार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी दम आजमाने का फैसला लिया है। पार्टी के नेता पंकज प्रियदर्शी ने बताया कि फिलहाल उनके पार्टी की तैयारी बिहार के सभी 243 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की है। उन्होंने कहा कि हम लोग बिहार में दुशासन मॉडल नहीं बल्कि दिल्ली मॉडल लागू करना चाहते हैं। फिलहाल हमारी तैयारी सभी 243 सीट पर चुनाव लड़ने की है।

अन्य समाचार