नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी बिहार में विभिन्न मुद्दों को लेकर नीतीश सरकार पर बरसे, किया ये ट्वीट

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव प्रदेश की नीतीश सरकार पर एक बार फिर हमलावर हुए। उन्होंने बिहार सरकार के बीते 15 वर्षों के कार्यकाल को लेकर एक के बाद एक कई आरोप लगा डाले। 

उन्होंने बिहार में बाढ़, कोरोना महामारी संक्रमण के फैलने, बिहार में बेरोजगारी, प्रदेश के गंदे शहरों में गिनती, बिहार में गरीबी और प्रदेश में हुए कथित 57 घोटाले को लेकर ट्वीट किया है।
तेजस्वी ने ट्वीटर पर विभिन्न आंकड़े जारी करते हुए नीतीश सरकार पर जमकर कोसा। तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि - 
बिहार में 16 जिलों के 84 लाख लोग बाढ़ से सीधे प्रभावित। 40 लाख प्रवासी कामगार बेरोज़गार लाखों लोग कोरोना संक्रमित सबसे अधिक बेरोज़गारी बिहार में सबसे ज़्यादा गंदे शहर बिहार के सबसे ज़्यादा ग़रीबी बिहार में 15 वर्ष में हज़ारों करोड़ के सत्यापित सबसे अधिक 57 घोटाले बिहार में
 
बिहार में 16 जिलों के 84 लाख लोग बाढ़ से सीधे प्रभावित। 40 लाख प्रवासी कामगार बेरोज़गार लाखों लोग कोरोना संक्रमित सबसे अधिक बेरोज़गारी बिहार में सबसे ज़्यादा गंदे शहर बिहार के सबसे ज़्यादा ग़रीबी बिहार में 15 वर्ष में हज़ारों करोड़ के सत्यापित सबसे अधिक 57 घोटाले बिहार में pic.twitter.com/xTo2LbLtPh
उल्लेखनीय है कि हाल ही में देश भर में कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी पटना गंदा शहर पाया गया है। वहीं प्रदेश के चारों स्मार्ट सिटी समेत प्रदेश के कई जिले देश भर में सबसे गंदे शहरों में स्थान बनाया है। 
इससे पहले तेजस्वी ने राजधानी पटना के सबसे गंदे शहर में नाम आने पर नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था।
 
देश में पटना को गंदगी में नंबर-1 स्थान मिलने पर 15 वर्षों के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को कोटि-कोटि बधाई। चलिए 15 वर्षों में कहीं तो नंबर-1 स्थान प्राप्त किया।
करीबी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर तेजस्वी होमक्वारंटाइन इससे पहले साथ रहने वाले संजय यादव के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिलते ही तेजस्वी यादव ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ गुरुवार को होने वाली मुलाकात भी टाल दी थी।
तेजस्वी यादव 21 अगस्त को दिल्ली गए थे। उनके साथ संजय यादव भी थे। वहीं पर संजय यादव को कोरोना के लक्षण दिखे। लिहाजा 22 अगस्त को वह तेजस्वी यादव के साथ रघुवंश प्रसाद सिंह से मिलने नहीं गए। संजय यादव की दिल्ली में ही जांच हुई। इसीलिए वह नेता प्रतिपक्ष के साथ पटना नहीं लौटे। अब संजय की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तेजस्वी यादव ने भी खुद को सबसे अलग कर लिया है। गुरुवार को आवास पर आए कार्यकर्ताओ से भी उन्होंने मुलाकात नहीं की।

अन्य समाचार