Jokes: एक लड़की होटल में खाना खा रही थी...और तभी एक मनचला आकर बोलता है...

पत्नी- बेटी बड़ी हो गयी है, उसकी शादी कर दो।

पति-मैंने लड़का देख रखा है।
पत्नी-लड़का क्या करता है।
पति-लड़का पी ऐ (P. A.) है।
पत्नी-क्या लड़का पिये है।
पति-अरे नहीं लड़का बैंक में पी ऐ (P. A.) है।
पत्नी-तब तो बिलकुल भी मैं शादी नहीं होने दूंगी।
कमीना बैंक में भी पीये है।
पति व्हिस्की का एक ग्लास बनाता है...
और पत्नी से कहता है : लो पियो इसे पत्नी व्हिस्की चकती हैं,
फिर कहती है : छी-छी कितनी कड़वी है...
पति : और तू सोचती है कि मैं रोज अय्याशी करता हूं...
जहर का घूंट पिता हूं जहर का
एक लड़की होटल में खाना खा रही थी।
एक मनचले लड़के ने उसकी तरफ देखा।
और उससे बात करने की सोचने लगा,
लड़का -हेलो,
लड़की-क्या है ?
लड़का- ये तुम्हारे पास वाली सीट खाली है ना,
लड़की उसकी तरफ घूरकर बोली- हां खाली है,
पर अगर तू इसपे बैठ गया तो मेरी वाली भी खाली हो जाएगी।
सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है। हम शारीरिक तौर पर भी हल्का महसूस करते हैं, जिससे हमारी याददाश्त भी बढ़ जाती है। खुश रहने वाले व्यक्ति से हर कोई मिलना और संबंध बनाना चाहता है। ऐसे लोग परिवार और समाज के साथ ऑफिस में भी अधिक लोकप्रिय होते हैं। सही समय पर सटीक जोक्स से आप बेरंग माहौल में भी रंग घोल देते हैं। इससे आपकी पर्सनैलिटी आकर्षक होती है और लोग आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं।

अन्य समाचार