मुशहरी में प्रगतिशील महिला संगठन का प्रदर्शन

अखिल भारतीय महिला संगठनों के संयुक्त आह्वान पर प्रगतिशील महिला संगठन के तत्वावधान में शुक्रवार को छपरा मेघ पंचायत में महिलाओं की जीविका व लोकतंत्र पर हो रहे हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला संयोजिका रीता देवी ने कहा कि आज आरएसएस और भाजपा की सरकार में महिलाओं के जनवादी अधिकारों पर हमला किया जा रहा है। इस सरकार में महिलाओं के उपर बड़े पैमाने पर हिंसा, दमन व उत्पीड़न आम बात हो गई है। महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के कर्ज माफ करने, महिलाओं की जीविका के लिए रोजगार मुहैया कराने आदि की मांग की गई। प्रदर्शन में अंशु कुमारी, रितू कुमारी, अनीता देवी, गीता देवी, नीलम देवी, सुनीति देवी, चन्द्रकला देवी, रानी कुमारी, राधा देवी, निर्मला देवी, सुनीति देवी आदि शामिल थीं।

अन्य समाचार