ठनका गिरने से महिला की मौत

आरा। थाना क्षेत्र के फरना गांव में गुरुवार की शाम ठनका गिरने से जंगली बिद की पत्नी देवरानी देवी(45वर्ष) की मौत हो गई। मृतका अन्य तीन महिलाओं के साथ गांव के बधार से धान के खेत की सोहनी करके लौट रही थी, तभी बारिश आई। जिससे छिपने के लिए सभी महिलाएं बगीचे में पेड़ के नीचे छिप गई। तभी ठनका गिरा तथा देवरानी देवी बुरी तरह झूलसकर मौत के काल में समा गई। घटना की खबर पाकर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा। 

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार