मुहर्रम में संयम रखें, कानून को हाथ में नही लें

एमएचनगर थाना परिसर पर शुक्रवार को मुहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पहुंचे एसपी अभिनव कुमार ने मौजूद लोगों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए मिले निर्देश के अनुसार मुहर्रम को सौहार्दपूर्वक मनाएं। उन्होंने लोगों से कहा कि इसबार मुहर्रम में ताजिया नहीं रखा जायेगा। ताजिया जुलूस भी नहीं निकलेगा। सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण मनाये। कानून को हाथ में लेने वालों को नहीं बख्शा जायेगा। प्रशासन पर भरोसा रखें। मौके पर बीडीओ डॉ. दीपक कुमार सिंह व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के अलावा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नोमान अहमद, पिन्टू खान, इकबाल, छोटे, एसआई अखिलेश कुमार सिंह व मुन्ना यादव थे।

अन्य समाचार