दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार 

आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर गांव में महिला के साथ गैंगरेप कर वीडियो वायरल करने वाले आरोपित को पुलिस ने गुरुवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। आंदर प्रभाग के इंस्पेक्टर रणधीर कुमार व थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज की टीम ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। वहीं पुलिस इस मामले में पीड़ित महिला की पहचान करने के लिए गिरफ्तार आरोपित से महत्वपूर्ण जानकारी इकट्ठी की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक आंदर थाना के जयजोर गांव निवासी धनंजय कुमार चौहान है। पुलिस के समक्ष गिरफ्तार युवक ने बताया कि जब सभी युवक महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहे थे। उस समय वह वीडियो बनाने में व्यस्त था। उसने पुलिस को बताया कि वीडियो बनाकर इसने 25 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जिसके बाद एसपी अभिनव कुमार ने इस घटना में शामिल सभी आरोपितों की गिरफ्तारी का आदेश दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में चार आरोपितों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

अन्य समाचार