पीएम के मन की बात को घर-घर पहुंचाने का निर्देश

बक्सर : प्रखंड के ग्लोबल पब्लिक स्कूल रूपसागर के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी नावानगर मंडल केसठ मंडल एवं सोनवर्षा मंडल के शक्ति केंद्र प्रभारी एवं स्वस्थ प्रभारी की बैठक डुमरांव विधानसभा प्रभारी सिद्धनाथ सिंह एवं संयोजक भोला सिंह की देखरेख में हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी निर्देशित कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। विधानसभा प्रभारी ने प्रधानमंत्रीजी के मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ पर सुनाने की बात कही। संयोजक भोला सिंह ने हर बूथ पर बीएलयूटू बनाने की बात कही। बैठक में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, केशव मंडल, चंद्रकांत तिवारी, सोनवर्षा मंडल अध्यक्ष रविशंकर, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजू सिंह, उपाध्यक्ष शिवचन्द्र सिंह, महामंत्री सत्येंद्र पाठक, अजय सिंह विनोद प्रताप सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारतीय पुस्तकालय संघ का सदस्य बना लाइब्रेरी एसोसिएशन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार