भारतीय पुस्तकालय संघ का सदस्य बना लाइब्रेरी एसोसिएशन

बक्सर: बिहार राज्य और नियोजित प्रशिक्षित पुस्तकालय अध्यक्ष संघ को भारतीय पुस्तकालय संघ, नई दिल्ली के सदस्य के रूप में पंजीकृत किया गया है। इस आशय का सदस्यता प्रमाणपत्र भारतीय पुस्तकालय संघ के महासचिव डॉ.ओ.एन. चौबे के हस्ताक्षर से 21 अगस्त को जारी किया गया जो संघ के प्रदेश कार्यालय को प्राप्त हो चुका है। यह जानकारी भारतीय पुस्तकालय संघ के जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार शुक्ला ने दी। उन्होंने कहा कि भारतीय पुस्तकालय संघ, पुस्तकालय व्यवसायियों से जुड़ी देश के सबसे अग्रणी संघ है। इसकी स्थापना 1933 में हुई थी। भारतीय पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ एस आर रंगनाथन 1944 से 1953 ईस्वी तक भारतीय पुस्तकालय संघ के अध्यक्ष भी रहे। बिहार राज्य नियोजित प्रशिक्षित पुस्तकालय संघ के अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि, यह संघ के लिए काफी गर्व और हर्ष की बात है कि, संघ विधिवत रूप से भारतीय पुस्तकालय संघ का सदस्य बन चुका है। अब हम लोग पहले से अधिक मजबूती के साथ कार्य कर सकेंगे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार