प्रेम कुमार बने अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष

शहर के चांप स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी काय्रिर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने की। इस दौरान फिरोजपुर निवासी डॉ. अली अख्तर, प्रेमनाथ मांझी व प्रताप शेखर सिंह सिंह को जिलाध्यक्ष ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी। वहीं जिलाध्यक्ष ने प्रेमनाथ मांझी को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष व अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शहजाद अली ने डॉ. अली अख्तर को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज भाजपा में जिस तरीके लोगों का विश्वास बढ़ा है और लोग जिस तरह से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं उससे यह साबित होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के प्रति लोगों की विश्वसनीयता वास्तव में बढ़ी है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के साथ मिलकर कार्य करने वाली संगठन है। सदस्यता ग्रहण समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष शर्मानन्द राम, जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, सुशीला देवी, मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह पटेल थे।

रविवार को होगी प्राकृतिक वंदना
सीवान। संपूर्ण भारत में 30 अगस्त को होने वाली प्राकृतिक वंदना पूजन की तैयारी जिले भर में चल रही है। रविवार को सुबह 10 बजे जिले के सभी कार्यकर्ता अपने घरों में अपने परिजन के साथ प्राकृतिक वंदन पूजन करेंगे, जिसमें किसी भी पेड़ पौधे का पूजन करना है। यह प्राकृतिक वंदना भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता देवेन्द्र गुप्ता ने बताया कि इसके बाद कार्यकर्ता 11 बजे से प्रधानमंत्री के मन की बात सुनेंगे।

अन्य समाचार